Lalitpur News: शारीरिक विकास के साथ अनुशासन, एकाग्रता टीम भावना विकसित करते खेल:जिलाधिकारी
ललितपुर, अक्टूबर 16 -- Lalitpur News: ललितपुर, संवाददाता। खेल शारीरिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, एकाग्रता और टीम भावना का विकास करते हैं। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को 70वीं मण्डलीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारम्भ करते हुए यह बात जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने कही। उन्होंने विधिवत दीप प्रज्ज्वलन कर आकाश में गुब्बारे भी छोड़े और खिलाड़ी को मशाल सौंपी। राजकीय इण्टर कॉलेज ललितपुर के संयोजन में आयोजित इस प्रतियोगिता में झांसी मण्डल के तीन जनपद झांसी, ललितपुर और जालौन के सैकड़ों छात्र-छात्राएं एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उद्घाटन अवसर पर स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता उठा। समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.