ललितपुर, अक्टूबर 12 -- Lalitpur News: ललितपुर। चौकाबाग स्थित टेल्को ग्राउंड के सामने शराब ठेके के पास युवक की सरेआम हत्या के मामले में फरार चल रहे एक शातिर बदमाश से न्यू ललितपुर टाउनशिप रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर छोटी नहर की पटरी के पास पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस दल पर दो फायर झोंके। बाल-बाल बचे पुलिस दल की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पांव में गोली जा धंसी। कोतवाली सदर अन्तर्गत मसौराकलां निवासी भूपेंद्र अहिरवार उर्फ छोटू पुत्र लक्ष्मी प्रसाद पटेल शहर में रहकर पहलवान गुरुदेव महाविद्यालय में बी फार्मा की पढ़ाई कर रहे थे। बीते 28 सितंबर सोमवार देर रात्रि वह चौकाबाग स्थित टेल्को के पास शराब ठेके के नजदीक गए थे कि तभी यहां किसी बात को लेकर उसका कुछ लोगों से वाद विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ी और आरोपित युवकों ने ...