Lalitpur News: शहर में कई मुहल्लों की सड़कें नरक से बदतर
ललितपुर, सितम्बर 1 -- Lalitpur News: ललितपुर। बारिश में अव्यवस्थाओं के चलते शहर के कई मुहल्लों में सड़कों की हालत नरक से बदतर हो गयी है। जलभराव के बीच सड़कों पर जगह-जगह गंदगी फैल गयी और इसी गंदगी और कीचड़ के बीच से होकर लोगों को गुजरना पड़ रहा है। गोविंद नगर रावतयाना मुहल्ला के लोग इससे आजिज आ चुके हैं। वार्ड नंबर 14 गोविंद नगर रावतयाना मुहल्ला स्थित जानू टाल के सामने वाली गली में बारिश के पानी से कच्चा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो चुका है। बरसात होने पर इस मार्ग से निकलना संभव नहीं रहता है। इस पर कदम रखते ही पैर एक फुट दलदल में धंस जाता है। फिर उसको निकालकर आगे बढ़ना संभव नहीं होता। बारिश भर यही स्थिति रही। लोग घरों में कैद रहे। तबीयत बिगड़ने के बाद भी बुजुर्गों को अस्पताल नहीं ले जाया जा सका। यह कच्चा मार्ग छोटे बड़े तालाबों और कीचड़ से भर गया, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.