ललितपुर, अक्टूबर 2 -- Lalitpur News: ललितपुर। कोतवाली सदर अन्तर्गत ग्राम पंचायत खड़ोबरा में ग्रामीण की हत्या के मामले में पुलिस को सफलता मिल गयी है। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। अपने माता और पिता को ललितपुर रेलवे स्टेशन छोड़ घर लौटते समय दीपक ने जिस ग्रामीण के साथ शराब की, झगड़े के दौरान उसने ही गला दबाकर ग्रामीण को मौत के घाट उतारा था। बीते दिनों खड़ोबरा ग्राम पंचायत के एक खेत में धोबनखेरी निवासी निवासी दीपक रजक का शव पड़ा मिला था। मृतक की पत्नी ने धोबनखेरी निवासी बालचंद्र पुत्र सिरनाम लोधी और सिरनाम पुत्र सूरज लोधी पर पति की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया था। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: शराब पीने के बाद हुए विवाद में गला दबा ग्रामीण को उतारा था मौत के घाट उन्होंने यह भी बताया था कि कुछ दिनों पहले विपक्षियों से उनके पति का विवाद हुआ था। ...