ललितपुर, अगस्त 31 -- Lalitpur News: ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम खुरा में दो सगे भाइयों के बीच मारपीट के बाद घायल एक भाई की मृत्यु से आक्रोशित परिजनों ने सदनशाह चौराहे पर जाम लगा दिया। उन्होंने सभी आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए मांग उठाई। गाली गलौज कर रहे लोगों को अफसरों ने किसी तरह शांत कराया। जिसके बाद वह चले गए।

भूमि विवाद ग्राम खुरा में कुछ दिनों पूर्व भूमि विवाद में एक ही परिवार के सदस्यों में जमकर गाली गलौज, मारपीट हुई थी। एक पक्ष ने विपक्षियों पर धारदार औजार से हमला करके उन्हें गंभीर रूप से घायल किया था। जिसमें परिवार के एक सदस्य बादाम सिंह का इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर इस मामले को सदर कोतवाली पुलिस ने त्रिलोक पुत्र अमित, कृपाल पुत्र त्रिलोक, कमलेश, रवीना, रेखा के साथ अन्य...