ललितपुर, अक्टूबर 4 -- Lalitpur News: ललितपुर। नगर पालिका परिषद अन्तर्गत मुहल्ला विष्णुपुरा वार्ड नंबर दो में कई गलियों में अमृत टू के तहत पाइप लाइन नहीं बिछाई गई। जिसकी वजह से लोगों के घरों में शुद्ध पेयजल नहीं पहुंच रहा है। परेशान लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर पाइप लाइन डलवाने के लिए मांग उठाई है। मुहल्ले में रहने वाले सुजीत धानुक, खुशाल बरार, आशाराम नगेले ने अफसरों को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि विष्णुपुरा, मसान बाबा मंदिर के सामने वाली गली में लगभग 200 लोगों का निवास है, जिन्हें पीने के पानी की समस्या है। शासन की ओर से अमृत टू योजना के तहत पाइप लाइन डाली जा रही है। लेकिन, महेश माते के घर से सुजीत धानुक के मकान तक, मूलचंद, विनोद व गेंदा बरार, धर्मेन्द्र व शिव मंदिर के पास से शिवप्रसाद वाली गलियों में अभी तक पाइप लाइन नहीं ड...