ललितपुर, सितम्बर 1 -- Lalitpur News: विशालकाय मगरमच्छ से फैली दहशतललितपुर। सदर तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम टेनगा के कारिसा रपटा के पास पानी में एक विशालकाय मगरमच्छ की उपस्थिति के चलते ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के साथ-साथ वन विभाग से मगरमच्छ का रेस्क्यू कर बडे़ जलाशय में छोड़ने के लिए मांग उठाई। सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी इस कार्य में जुट गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...