Lalitpur News: विद्युत लाइन के कार्य में बाधा पर मुकदमा
ललितपुर, जुलाई 23 -- Lalitpur News: महरौनी। कोतवाली महरौनी क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पठा विजयपुरा में विद्युत लाइन के कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर रहे तीन व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिशासी अभियंता विद्युत की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। विद्युत कार्य खंड झांसी में तैनात अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र ने कोतवाली महरौनी पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि शासन की मंशानुसार कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पठा विजयपुरा में विद्युत लाइन डालने का काम चल रहा है। इस गांव में रहने वाले विकास विश्वकर्मा के साथ दो अन्य ग्रामीण विद्युत लाइन के कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। वह मुफ्त में विद्युत कनेक्शन की मांग कर रहे हैं। जब उनकी मांग पूरी करने से मना किया गया तो उन्होंने व्यवधान उत्पन्न करते हुए काम कर रहे कर्मचारियों के साथ गाली-ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.