ललितपुर, अक्टूबर 25 -- Lalitpur News: ललितपुर। बढ़ती आबादी, बेहिसाब फैलते अतिक्रमण और वाहनों के ताबड़तोड़ इजाफे के चलते सड़क और कस्बे की सड़कों को दबाव अत्यधिक बढ़ गया है। सड़कें और गलियां हांफने लगी हैं। वाहनों के फंसाव की वजह से यातायात घंटों रेंगता है। इसकी प्रमुख वजह कुछ ही समय में ई-रिक्शा के साथ तिपहिया वाहनों की बढ़ोत्तरी मानी जा रही है। जनपद स्थित नगर पालिका परिषद ललितपुर, नगर पंचायत महरौनी, तालबेहट, पाली के अलावा मड़ावरा में आबादी और व्यापार का विस्तार तेजी के साथ हुआ है। पिछले कुछ ही वर्षो में नगरीय निकायों के सीमावर्ती क्षेत्रों में हजारों मकान और दुकानें बन चुकी हैं। सड़कों के आस पास लोगों ने कामर्शियल काम्प्लेक्स, विवाह घर, रेस्टोसेंट, नर्सिंग होम, स्कूल, कालेज आदि खोल लिए हैं। नए घरों में बड़ी संख्या में लोग निवास करने लगे और नए बाजार ...