ललितपुर, अक्टूबर 16 -- Lalitpur News: बानपुर, संवाददाता। बीती देर राम पूरा कस्बा भगवान श्रीराम के साथ लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और दशरथ की अगवानी में जुटा रहा। जिन-जिन मार्गों से राम बारात निकली, पुष्प वर्षा से बारातियों का स्वागत किया गया। हाथ में पूजा की थाली लेकर दरवाजे पर खड़े श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और उनके भाइयों की आरती उतारी। श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में गुरुवार को प्रभु श्रीराम की भव्य बारात धूमधाम से निकाली गई। बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरे कस्बा में भक्ति का माहौल छा गया। रात आठ बजे श्री बजरंगढ़ मंदिर से भगवान श्रीराम की बारात सज धज कर रवाना हुई। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: राम जी की निकली सवारी... आगे-आगे बैंड-बाजे, घोड़े और डीजे में बज रहे भजनों पर नृत्य करती युवाओं की टोली चल रही थी। भग...