ललितपुर, अक्टूबर 1 -- Lalitpur News: साढूमल, संवाददाता। श्री महावीर दिगम्बर जैन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व श्री गणेश वर्णी छात्रावास साढूमल में पूज्य गणेश प्रसाद वर्णी जी की 153वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और विविध आयोजनों के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रभातफेरी, मंगलाचरण, दीप प्रज्ज्वलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विचार गोष्ठी व पुरस्कार वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। समारोह का शुभारंभ छात्रा मंजरी कुशवाहा के मंगलाचरण से हुआ। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं वर्णी जी के चित्र का अनावरण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। वहीं प्रात:काल विद्यालय परिसर से प्रभातफेरी भी निकाली गई। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: वर्णी जयंती पर गूंजा श्रद्धा और सेवा का संदेश समारोह म...