ललितपुर, अक्टूबर 1 -- Lalitpur News: ललितपुर, संवाददाता। परम पूज्य क्षुल्लक श्री 105 गणेशप्रसाद जी वर्णी महाराज की जन्म-जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत वर्णी चौराहा, ललितपुर स्थित पूज्य वर्णी जी महाराज की प्रतिमा पर सामूहिक पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पूज्य वर्णी जी महाराज का संपूर्ण जीवन धर्म, त्याग, तपस्या, शिक्षा और समाजोत्थान को समर्पित रहा। शिक्षा के प्रचार-प्रसार के प्रति उनका विशेष अनुराग था। उनके निर्देशन में प्रज्ज्वलित शिक्षा और संस्कार की ज्योति आज भी नई पीढ़ी को ज्ञान, धर्म और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान कर रही है। श्री वर्णी जैन कॉलेज समिति ललितपुर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन, दिगंबर जैन ...