ललितपुर, अक्टूबर 1 -- Lalitpur News: ललितपुर। वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके सम्मान, सुरक्षा, कल्याण के लिए विभिन्न कानून के साथ कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल वृद्धाश्रम रामनगर में यह बात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवप्रिय सारस्वत ने कही। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ व प्रभारी जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर एक अक्टूबर को पंडित दीनदयाल वृद्धाश्रम रामनगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर के तत्वावधान में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवप्रिय सारस्वत ने की। यह भी पढ़ें- समाज पर बोझ नहीं अनुभव और ज्ञान की अमू...