ललितपुर, अक्टूबर 26 -- Lalitpur News: मड़ावरा। वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने मड़ावरा वन रेंज कार्यालय, पौध नर्सरी और वन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वन विभाग की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली। उत्तर प्रदेश का बड़ा वन क्षेत्र ललितपुर जनपद में है। हाल ही में यहां लाखों की संख्या में पौधे लगाए और अगले वर्ष पौधारोपण के लिए जरूरत के मुताबिक नर्सरी में पौध तैयार हो रही हैं। इसके अलावा भी तमाम कार्य कराए जा रहे हैं। इनकी प्रगति को परखने के लिए प्रधान मुख्य वन संरक्षक जनपद आए। यहां उन्होंने स्थानीय विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ तमाम स्थानों का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान वन रेंज कार्यालय की व्यवस्थाओं, पौध नर्सरी में तैयार किए जा रहे पौधों तथा जंगल...