ललितपुर, जुलाई 20 -- Lalitpur News: ललितपुर। अमृत टू अन्तर्गत चंडी माता मंदिर और नई बस्ती क्षेत्र को नई पाइप लाइन से जोड़ने का काम बिना पूर्व सूचना के प्रारंभ करने से छह वार्डों के पचास हजार लोगों के समक्ष जल संकट उत्पन्न हो गया। नपा पार्षद कुंदन पाल से इसकी जानकारी मिलते ही डीएम सत्य प्रकाश ने जल निगम अफसरों को लताड़ लगाई और शाम तक जलापूर्ति सुचारू बनाने के निर्देश दिए। लैड़िया मुहल्ला में जल संस्थान की 1500 किलोलीटर की टंकी से जलापूर्ति हो रही है। वहीं अमृत टू के तहत यहां हाल ही में तैयार 1250 किलोलीटर की टंकी से भी पानी सप्लाई किया जा रहा है। दोनों टंकियों से वार्ड नंबर 12 आजादपुरा तृतीय, वार्ड नंबर 15 गांधी नगर प्रथम, वार्ड नंबर 16 आजादपुरा प्रथम, वार्ड नंबर 17 सिविल लाइन द्वितीय, वार्ड नंबर 19 आजादपुरा द्वितीय और वार्ड नंबर 4 गांधी नगर ...