Lalitpur News: लीकेज से बर्बाद हो रहा शुद्ध पेयजल, फैलता कीचड़
ललितपुर, अक्टूबर 16 -- Lalitpur News: बानपुर, संवाददाता। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए बिछाई गई पाइप लाइनें अभी से ही सिरदर्द बनने लगी हैं। कस्बा में कई जगहों पर पाइप लाइनों में लीकेज होने से बड़ी मात्रा में शुद्ध पेजयल की बर्बादी जारी है। इस पानी की वजह से कीचड़ फैल रहा और राहगीरों के साथ वाहन चालकों को समस्याएं हो रही हैं। कस्बा में रहने वाले लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च करके जनपद में कई पाइप पेयजल योजनाओं को मूर्त रूप दिया। जिसके तहत कच्चे पानी को शुद्ध करने के लिए ट्रीटमेंट प्लांट, पानी की टंकियां बनाई गई हैं। इसके बाद शुद्ध पानी टंकी में भरने के लिए राइजिंग लेन और वितरण के लिए पाइप लाइन बिछाई गई। इसके बाद लोगों को कनेक्शन दिए गए। जनपद में कराए गए इस कार्य की गुणवत्ता कई जगहों पर खराब है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.