ललितपुर, सितम्बर 29 -- Lalitpur News: ललितपुर। कोतवाली सदर क्षेत्र अंतर्गत चौकाबाग स्थित टेल्को ग्राउंड स्थित शराब ठेके के पास विवाद के बाद एक युवक की कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली सदर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को मेडिकल कॉलेज ले गई यहां चिकित्सकों ने उसकी मृत्यु घोषित कर दिया। घटना के बाद फील्ड यूनिट ने मौके पर जाकर बारीकी के साथ निरीक्षण किया और अहम साक्ष्य जुटाये। पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का जायजा लेकर आरोपितों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। कोतवाली सदर अंतर्गत मसरा कला निवासी भूपेंद्र अहिरवार उर्फ छोटू पुत्र लक्ष्मी प्रसाद पटेल नगर में रहकर पहलवान गुरुदेव महाविद्यालय में बी फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। सोमवार देर रात्रि 10.45 बजे वह चौकाबाग स्थित टेल्को के पास शर...