ललितपुर, जुलाई 28 -- Lalitpur News: मड़ावरा। उपजिलाधिकारी मदनमोहन गुप्ता ने मंगलवार को तहसीलस्तरीय समन्वय के साथ अंश निर्धारण, कृषक दुर्घटना बीमा योजना की पत्रावलियों तथा विभिन्न राजस्व वादों के निस्तारण की प्रगति को परखा। राजस्व वादों के निस्तारण में लापरवाही पर उन्होंने जिम्मेदारों को कार्रवाई की चेतावनी दी। उप जिलाधिकारी ने लम्बित प्रकरणों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही तथा शिथिलता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन को समयबद्ध न्याय और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। ऐसे में अंश निर्धारण, कृषक दुर्घटना बीमा योजना के प्रकरणों और राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाई जाए तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। य...