ललितपुर, अक्टूबर 11 -- Lalitpur News: ललितपुर। मुहल्ला लैड़ियापुरा स्थित गोविंद सागर बांध के डूब में राइजिंग लेन क्षतिग्रस्त होने से चांदमारी और बैंक कालोनी में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया। 1200 किलोलीटर की टंकी न भरने से दो हजार परिवारों की जलापूर्ति ठप रही। जिनके घर जेट व सबमर्सिबल पंप हैं, उनको कोई खास फर्क नहीं पड़ा लेकिन सरकारी नलों की टोटियों के सहारे पानी भरने वालों को हैंडपंपों तक की दौड़ लगानी पड़ी। कई वर्षों पहले चांदमारी, बैंक कालोनी, बाबा कालोनी, सदनशाह, वसुंधरा कालोनी के पानी संकट को दूर करने के लिए अमृत वन के तहत पाइप पेयजल योजना का निर्माण कराया गया था। इसके तहत एक 1200 किलोलीटर क्षमता की एक टंकी का निर्माण चांदमारी स्थित भैरो मंदिर के पास हुआ। वहीं इसके अलावा पानी की एक टंकी और बनाई गई। 1200 किलोलीटर के ओवरहेड टैंक को भरने वाली ...