Lalitpur News: रंगदारी न देने पर युवक पर हमला
ललितपुर, अक्टूबर 8 -- Lalitpur News: ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के मोहल्ला नदीपुरा जा रहे एक युवक कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया, जिससे उसको गंभीर चोटे आईं। पीड़ित के शिकायती पत्र पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सदनशाह इलाके में रहने वाले इमरान मंसूरी पुत्र स्वर्गीय इमाम खान समाजसेवी हैं। सात अक्टूबर की रात वह नदीपुरा की ओर जा रहे थे तभी अचानक तौसीफ पुत्र जकी अहमद ने उनके साथ बेवजह गाली गलौज करते हुए दारु मीट के लिए दो हजार रुपये मांगे। उनके मना करते ही उक्त दबंग ने उस पर लोहे की राड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.