Lalitpur News: मेडिकल कालेज में तीन बच्चों की गूंजी किलकारी
ललितपुर, सितम्बर 23 -- Lalitpur News: ललितपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय बुधवार को एक महिला ने सामान्य प्रसव के दौरान तीन बच्चों को जन्म दिया। जिसमें पहले बिटिया और इसके बाद दो बालक हुए। तीन शिशुओं के साथ प्रसूता भी स्वस्थ्य है। बिरधा ब्लाक स्थित इमलीखेड़ा निवासी 25 वर्षीय श्रुति पत्नी लक्ष्मण को प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला चिकित्सालय लाया गया। यहां प्रसव के दौरान दोपहर 1.50 बजे महिला ने सबसे पहले कन्या को जन्म दिया। जिसका वजन 1.910 किग्रा है। इसके बाद 1.55 बजे पुत्र हुआ, जिसका वजन 1.150 किग्रा है। ठीक पांच मिनट बाद दोपहर दो बजे महिला ने एक और पुत्र को जन्म दिया। जिसका वजन 1.720 किलोग्राम बताया गया। एक साथ तीन बच्चों के जन्म से अस्पताल स्टाफ की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी लोग प्रसूता और उसकी संतानों की देखरेख में जुट गयी। प्रसव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.