Lalitpur News: मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, अंधेरे का लाभ उठाकर दो फरार
ललितपुर, जुलाई 31 -- Lalitpur News: महरौनी। कोतवाली अन्तर्गत ग्राम चढ़रऊ के पास पुलिस दल और शातिर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी। एक बदमाश ने पुलिस कर्मियों पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई से पहले ही एक बदमाश ने हथियार फेंक दिए जबकि उसके दो साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। आरोपी के पास से पुलिस ने 02 लाख 23 हजार रुपये के साथ असलहा व बाइक बरामद की। महरौनी कोतवाली अन्तर्गत ग्राम पड़वां निवासी तेज सिंह 29 मई 2026 को कस्बा स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की शाखा से साढ़े सात लाख रुपये निकालकर ललितपुर की ओर जा रहे थे। समोगर के पास लघुशंका करते समय शातिर बदमाश इनकी बाइक में रखे रुपये चोरी कर ले गए थे। उनकी तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी थी। घटना के खुलासे के लिए अफसरों ने चार पुलिस टीमें गठित की थीं। जिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.