ललितपुर, जुलाई 25 -- Lalitpur News: मड़ावरा। उप जिलाधिकारी मदनमोहन गुप्ता ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय तिसगना और गोराकछया स्थित विधालयों का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने दोनों स्थानों पर व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालयों में एसडीएम ने सबसे पहले कक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति पंजिका देखी और शिक्षकों को नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मध्यान्ह भोजन योजना की गुणवत्ता, भोजन वितरण व्यवस्था, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, शौचालय और पेयजल व्यवस्था की भी समीक्षा की एसडीएम ने कक्षा में बच्चों से किताबें पढ़वाकर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता का आकलन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई से संबंधित प्रश्न पूछे और उनका उत्साह...