Lalitpur News: मासूम ने खेलते समय गटका जहर
ललितपुर, नवम्बर 3 -- Lalitpur News: ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खडोबरा में अपनी नानी के घर रह रही दो वर्ष की मासूम ने खेलते समय जहरीला पदार्थ उठाकर गटक लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। अनन फ़ानन में मासूम को इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कैलागुआं निवासी दो वर्षीय कायरा उर्फ कुहू राजा पुत्री कुलदीप राजा अपनी मां के साथ पिछले करीब छह महीना से अपनी नानी के घर सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खडोबरा में रह रही है। मंगलवार को उसकी नानी अपने अन्य परिवारजनों के साथ घर की सफाई कर रही थी और कुहू राजा मोहल्ले के ही कुछ बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान घर के बाहर रास्ते में पड़ी एक डिब्बी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.