ललितपुर, अक्टूबर 8 -- Lalitpur News: मड़ावरा। थाना मड़ावरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धावा में अपनी भांजी के घर रह रहे मामा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई ने विपक्षियों पर अपने भाई को मारने पीटने का आरोप लगाया और विपक्षियों ने आरोपी को सिरे से खारिज कर दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की बात कह रही है। ग्रामीण का नाम थाना नाराहट क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बछराई निवासी 40 वर्षीय माखन पुत्र राजाराम बताया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...