Lalitpur News: महिला के गले से मंगलसूत्र छीन भागा नकाबपोश बदमाश
ललितपुर, अक्टूबर 11 -- Lalitpur News: ललितपुर। जनपद पुलिस मंदिरों व देवी पांडालों के आस पास सुरक्षा का ताना बाना ही बुनती रही और बदमाश मंदिर से घर लौट रही महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग गया। महिला की शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला और बदमाश की तलाश में जुट गए। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के मोहल्ला चौबयाना नंबर एक प्राथमिक स्कूल के पीछे रहने वाली सपना कुशवाहा पत्नी राजेश कुशवाहा रविवार सुबह करीब 5.30 बजे अपने घर से लोटे में जल लेकर देवरानी व अन्य सदस्यों के साथ रघुनाथ जी बड़ा मंदिर गयी थी। मंदिर में पूजन अर्चन के बाद वह अपने घर लौट रही थी कि तभी रास्ते में परिषदीय स्कूल के पास एक नकाबपोश बदमाश आ धमका और महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपटकर रफू चक्कर हो गया। महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.