Lalitpur News: महिला और उसकी पुत्री से मारपीट
ललितपुर, अक्टूबर 17 -- Lalitpur News: ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला गोविंद नगर निवासी नीतू पत्नी सौमित्रोया ने सदर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि दिनांक 11 अक्टूबर को उसका विवाद मोहल्ले में ही रहने वाले भूपेंद्र पाल देवेंद्र पाल लाल राजपूत आदि से हो गया था। इस दौरान दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। इस कहासुनी से आक्रोशित भूपेंद्र पाल, देवेंद्र पाल, लालु राजपूत, नितेश साहू एवं श्रीमती फूलवती ने उसे मौके पर दबोच कर उसके साथ जमकर गाली गलौज की। इतना ही नहीं जब उसके बचाव में उसकी पुत्री आई तो विपक्षियों ने उन दोनों के साथ मारपीट की और घर का सामान तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सदर कोतवाली पुलिस ने मामला पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.