ललितपुर, नवम्बर 5 -- Lalitpur News: ललितपुर। कोतवाली सदर अन्तर्गत मुहल्ला चांदमारी में कुछ लोगों ने एक युवक को मदद के लिए बुलाया और फिर उससे शराब पीने के लिए पांच हजार रुपये मांगे। विरोध करने पर उसको बेरहमी से पीटा गया और मोटरसाइकिल छीन कई घण्टे बंधक बनाए रखा। उनके चंगुल से किसी तरह छूटे युवक ने कलेक्ट्रेट में पीठ पर चोटों के निशान दिखाते हुए कार्रवाई को मांग उठाई। प्रशासनिक और पुलिस अफसरों को सौंपे शिकायती पत्र में रामराजा निरंजन पुत्र यज्ञ सिंह निवासी ग्राम पड़ौरिया व हाल निवासी मुहल्ला चांदमारी ने बताया कि बीती रात उसके चचेरे छोटे भाई पीयूष पटेल पुत्र आशाराम के मोबाईल पर एक ग्रामीण का फोन आया। उसने गाड़ी में पेट्रोल खत्म होने की जानकारी देकर चांदमारी ग्राउण्ड पर बाइक लाने के लिए कहा। पीयूष पटेल अकेले ही मोटरसाईिकल लेकर जाने लगा तो वह और ...