ललितपुर, सितम्बर 6 -- Lalitpur News: ललितपुर। बीते रोज मछली पकड़ते समय शहजाद नदी में डूबे कोतवाली सदर अन्तर्गत मुहल्ला गोविंद नगर निवासी युवक का शव पीएसी के गोताखोरों ने सात घंटे चली मशक्कत के बाद खोज निकाला। शव के बरामद होते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली सदर अन्तर्गत मुहल्ला गोविंद नगर स्थित बाला जी मंदिर के पास रहने वाला 35 वर्षीय दीपक रायकवार पुत्र मुन्ना रायकवार मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार को वह मंदिर के पास शहजाद नदी के किनारे मछली पकड़ने के लिए गया था। यहां मछली पकड़ते समय वह गहरे पानी में समा गया। इसकी जानकारी होते ही परिजनों ने कोतवाली सदर पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसको खोजने का प्रय...