ललितपुर, सितम्बर 4 -- Lalitpur News: मड़ावरा। ग्राम पंचाय प्यासा स्थित साकेत बिहारी राम दरबार मंदिर में बदमाशों ने धावा बोला और कुंडी काटकर गर्भगृह से चांदी के तीन मुकुट और छत्र चुरा ले गए। सुबह पुजारी व श्रद्धालुओं से जानकारी मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी। कोतवाली मड़ावरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत प्यासा स्थित साकेत बिहारी राम दरबार मन्दिर के प्रति लोगों की अगाध आस्था है। यहां प्रतिदिन ग्रामीण पूजन अर्चन के लिए आते हैं। शुक्रवार सुबह तकरीबन पांच बजे धुरवारा निवासी पुजारी पंडित राजेंद्र प्रसाद मंदिर पहुंचे तो यहां मुख्य दरवाजे की कुंडी कटी हुई थी और ताला नीचे पड़ा था। मंदिर के गर्भगृह में विराजित श्रीराम, लक्ष्मण और जानकी के सिर से चांदी का मुकुट गायब था। चांदी के तीन छत्र भी मौके पर मौजू...