Lalitpur News: मंडी परिसर में पसरा गंदगी का अंबार
ललितपुर, जुलाई 18 -- Lalitpur News: मड़ावरा। कस्बा स्थित नवीन कृषि उत्पादन मण्डी परिसर में अनाज के साथ कचरे का भी भंडारण किया जा रहा है। यहां जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। नालियां गंदगी और गंदे पानी से लबालब हैं। उनसे उठ रही दुर्गंध लोगों को परेशान कर रही है। इससे प्रतिदिन मंडी में आने वाले किसानों, व्यापारियों और मजदूरों का स्वास्थ्य भी प्रभावित होने की आशंका है। इस मंडी में रोजाना सैकड़ों किसान अपनी उपज लेकर बिक्री के लिए गल्ला कारोबारियों की आढ़त पर आते हैं। यहां बड़ी संख्या में मजदूर ढुलाई और छनाई आदि का कार्य करते हैं। करोड़ों रुपये का राजस्व शासन को प्राप्त होता है। बावजूद इसके यहां की व्यवस्थाओं को लेकर कोई भी गंभीर नहीं है। मंडी परिसर में जहां तहां कचरा और गंदगी फैली रहती है, जिससे उठने वाली दुर्गंध लोगों को यहां रुकने नहीं देती है। जगह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.