ललितपुर, अक्टूबर 19 -- Lalitpur News: कानपुर देहात के मंगलपुर स्थित एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। शादी का दबाव बनाने पर आरोपित के इंकार करने पर पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की है। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब तीन साल पहले गांव के मनीष यादव से दोस्ती हो गई थी। इस बीच उसने शादी का झांसा देकर जाल में फंसाने के बाद एक मंदिर में जाकर सिंदूर भर दिया। इसके बाद उसने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। आरोप है कि शादी के लिए कहने पर वह टाल-मटोल करता रहा। दबाव बनाने पर उसने शादी करने से इंकार कर दिया। आरोपी उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...