ललितपुर, जुलाई 16 -- Lalitpur News: ललितपुर। धौर्रा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में बृहस्पतिवार को दोपहर का भोजन करने के कुछ घंटे बाद 37 छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गयी। कई विद्यार्थियों को उल्टी होने लगी तो कुछेक पेट दर्द से कराहने लगे। स्कूल प्रशासन ने आनन फानन में सभी को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बीमार छात्र-छात्राओं की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। ग्राम पंचायत धौर्रा में संचालित अटल आवासीय विद्यालय में गुरुवार दोपहर डेड़ से दो बजे के दरम्यान छात्र-छात्राओं ने कढ़ी और चावल खाया था। लगभग चार घंटे बाद इनमें से कई विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ छात्र-छात्राओं को उल्टी तो वहीं कुछ को घबराहट के साथ पेट दर्द होने लगा। बच्चों की संख्या बढ़ते देख विद्यालय प्रशासन एक्टिव हो गया। उन्होंने घटना की सूचना प्रशासन को दी और आन...