ललितपुर, अगस्त 28 -- Lalitpur News: ललितपुर। जनपद में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते विभिन्न पहाड़ी नदियों पर बने बांध लबालब होने लगे हैं। शुक्रवार को जामनी नदी पर बने भौंरट तो वहीं सजनाम नदी पर बने भावनी बांध से हजारों क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। उधर, बेतवा नदी पर बने राजघाट और माताटीला बांध से बड़ी मात्रा में पानी बेतवा नदी में छोड़ने का क्रम जारी है। रबी में फसलों की सिंचाई और पेयजल के लिए जनपद की विभिन्न नदियों पर चौदह बांध बनाए गए हैं। जिनमें बारिश के दौरान बहकर जाया जाने वाला पानी भंडारित करके उसका उपयोग करते हैं। मानसून के शुरुआती चरण में जून और जुलाई माह के दौरान बारिश बहुत कम हुई औ€र यह माना जाने लगा कि इस बार बांध खाली रह जाएंगे। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: बारिश रुकी, बांधों के पानी से नदियां बढ़ी, नाले उफनाए किसानों क...