ललितपुर, अगस्त 29 -- Lalitpur News: ललितपुर। लाभांश को 90 से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल किए जाने से उचित दर विक्रेताओं की आमदनी में इजाफा हुआ है। जिसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सत्य प्रकाश को सौंपा। जिसमें इस कदम को सराहा गया। जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कोटेदारों ने बताया कि उनके लाभांश में 35 रुपये प्रति कुन्तल की वृद्धि सरकार का अच्छा निर्णय है। इससे उनकी आदमनी में इजाफा होगा और जीवकोपार्जन में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से वह लोग गरीबों, जरूरतमम्दों व पात्र परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। लाभांश में यह वृद्धि उनके आर्थिक हितों को मजबूती देने के साथ-साथ उनरके सेवा कार्य के प...