Lalitpur News: ब्लैक स्पाट के आस पास सक्रिय हुई पुलिस
ललितपुर, जुलाई 24 -- Lalitpur News: ललितपुर। बीते रोज रोड़ा ग्राम पंचायत में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक सवार तीन किशोरों की दुर्घटना में दर्दनाक मौत के बाद जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेई ने ब्लैक स्पॉट के आस पास डेडिकेटेड पेट्रोलिंग टीम की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, जिससे इस तरह के हादसों में कमी लाई जा सके। बीते रोज रोड़ा ग्राम पंचायत में झांसी ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक सवार तीन किशोरों की सड़क दुर्घटना में मौत से शोक की लहर फैल गयी थी। मृतक के परिजनों और रोड़ा ग्राम पंचायत के कई घरों में चूल्हा नहीं जला। वहीं प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी इस तरह की दुर्घटनाएं रोकने के लिए मंथन में जुट गए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ऐसे हादसों को रोकने के लिए सभी थानों की डेडिकेटेड पेट्रोलिंग टीमों को ब्लैक स्पाट के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.