Lalitpur News: बार पुलिस ने चार वारंटियों को दबोचा
ललितपुर, जुलाई 16 -- Lalitpur News: ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देशन में बार थाना पुलिस ने चार वारंटियों को दबोचा और उनको न्यायालय के समक्ष पेश करके अग्रिम कार्रवाई की। बार थाना पुलिस ने खिलान सिंह पुत्र हरप्रसाद लोधी व हरप्रसाद लोधी पुत्र अयान निवासी ग्राम पंचायत देवरान को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा सचिन उर्फ दाऊ पुत्र हनुमंत सिंह व प्रेटी राजा बुन्देलाल पुत्र बल्देव सिंह निवासी ग्राम रजपुरा को पुलिस ने दबोचा। कार्रवाई के दौरान उनि सोनू कुमार, कांस्टेबल संदीप कुमार, आकाश कुमार, विश्वदीप सिंह, उप निरीक्षक मान सिंह, उनि ज्ञान सिंह, हेकां राजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल अनिल कुमार, शैलेन्द्र शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: पांच आरोपितों को किया गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.