ललितपुर, सितम्बर 7 -- Lalitpur News: ललितपुर, संवाददाता। विकास के दावों और जमीनी हकीकत में बहुत बड़ा अन्तर है। जनपद स्थित अधिकतर गांवों में चलने के लिए सड़क, पीने के लिए शुद्ध पानी, रात्रि में मार्ग प्रकाश तो छोड़िए, शवों के अंतिम संस्कार के लिए अंत्येष्टि स्थल तक उपलब्ध नहीं हैं। सुकाड़ी ग्राम में बारिश के बीच शवों के अंतिम संस्कार करने में चिता की आग जलाए रखना ग्रामीणों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। गांव के विकास की परिकल्पना में चलने के लिए सड़क, जल निकासी के लिए नाली और नाला, पेयजल के लिए शुद्ध जलापूर्ति या फिर हैंडपंप, रात्रि के समय सड़कों और प्रमुख चौराहों तिराहों पर मार्ग प्रकाश की व्यवस्था के साथ शवों के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट की सभी को जरूरत है। जनपद में कुछेक ग्राम पंचायतों में उक्त सुविधाएं मौजूद मिलेंगी। अधिकतर गांवों में इनका...