ललितपुर, जुलाई 24 -- Lalitpur News: तालबेहट। कोतवाली तालबेहट क्षेत्र में अपराधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे चेकिंग व गश्त अभियान के दौरान पुलिस ने एक शातिर चोर को बाइक सहित गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। शातिर चोर भज्जू उर्फ भन्तू पुत्र लक्ष्मन आदिवासी निवासी कस्बा पृथ्वीपुर जिला निवाडी मध्यप्रदेश को घेराबंदी करके थाना पूराकलां ने दबोच लिया। आरोपी के पास से चोरी की गई बाइक बरामद की गई। इसके बाद आरोपी को जेल भेजा गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक विकास कुमार कस्बा चौकी प्रभारी तालबेहट, कांस्टेबल लतीफ, का. प्रवेश मिश्रा, का. दीपक कुमार विश्वकर्मा शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...