Lalitpur News: बाइक चालक के गले में फंसी ट्रैक्टर से बंधी रस्सी, मौत
ललितपुर, अगस्त 18 -- Lalitpur News: ललितपुर। कोतवाली सदर अन्तर्गत ग्राम पंचायत दैलवारा स्थित जखौरा मार्ग पर ट्रैक्टर से बंधी एक रस्सी बाइक से घर लौट रहे ग्रामीण के गले में फंस गई, जिससे वह अचेत हो गया। सूचना मिलते ही परिजन उसको मेडिकल कालेज लाए। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। दैलवारा ग्राम पंचायत में रहने वाला रमेश पुत्र प्यारेलाल सोमवार दोपहर के समय जिला मुख्यालय से काम निपटाकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। नवोदय विद्यालय के पास गांव के कुछ लोग एक ट्रैक्टर में रस्सी बांधकर अपना काम कर रहे थे। ग्रामीण ने अपना ट्रैक्टर बढ़ाया, जिससे रस्सी चार से पांच फिट ऊंचाई तक तन गई और पलक झपकते बाइक सवार के गले में जा फंसी। चालक मौके पर ही गिरकर अचेत हो गया जबकि उसकी बाइक काफी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.