Lalitpur News: बंदरों का आतंक, छत से रसोई तक मची धमाचौकड़ी
ललितपुर, अगस्त 23 -- Lalitpur News: साढ़ूमल। विकास खण्ड महरौनी स्थित ग्राम पंचायत साढ़ूमल के कई मोहल्लों में इन दिनों बंदरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। सड़क से लेकर घरों की छतों तक बंदरों के झुंड उत्पात मचा रहे हैं। उनकी धमाचौकड़ी के कारण लोगों का घरों से निकलना और छतों पर जाना तक मुश्किल हो गया है। शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों के अनुसार बंदरों के झुंड आए दिन घरों की छतों पर पहुंचकर उत्पात मचाते हैं। खाने-पीने की वस्तुओं की तलाश में बंदर घरों में घुसते और सामान इधर-उधर फेंक देते हैं। कई बार रसोई में रखी खाद्य सामग्री को अपना निवाला बना लेते हैं। इसके अलावा वह तोड़फोड़ भी करते हैं। छतों पर सुखाए गए कपड़ों को फाड़कर बर्बाद करने के साथ ही घरेलू सामान को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। बंदरों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.