ललितपुर, जुलाई 15 -- Lalitpur News: ललितपुर। सौ वर्ष से अधिक पुरानी बिल्डिंगे भले ही अपनी उम्र पूरी कर चुकी हों, लेकिन कई सरकारी महकमे अभी भी उनमें आबाद हैं। काई से पटी काली पड़ी इनकी दीवारों और छतों पर उगते पीपल के पेड़ों पर जिम्मेदारों की नजर नहीं पड़ रही है। ऐसे में अधिकारियों और कर्मचारियों का यहां काम करना मजबूरी है। बात शुरू करते हैं मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के पुराने भवन की। मौजूदा समय में इसकी छत किसी पौधशाला में तब्दील हो चुकी है। पीपल, बरगद, नीम, जामुन, आंवला आदि के कई पौधे वृक्ष का रूप लेने को अग्रसर हैं। इसके अलावा छोटे-छोटे पौधों और घासफूस का यहां जंगल खड़ा हो चुका है। जिसकी वजह से जीव जंतु भी इस पर विचरण किया करते हैं। कई वर्ष पहले सीएमओ आफिस की पुरानी बिल्डिंग के ठीक बगल में नया कार्यालय बनाया गया था। पूरा कार्यालय इस नयी ...