ललितपुर, अगस्त 7 -- Lalitpur News: ललितपुर। नगर के पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अटा मंदिर में धर्मसभा को सम्बोधित करते मुनिश्री विशद सागर महाराज ने कहा कि जीवन में प्रभु की भक्ति ही पुण्य का कारण है। पूजन अर्चन और शान्तिधारा को भक्ति का माध्यम बताते हुए उन्होंने कहा हमें अपने जीवन को अधिक से अधिक प्रभु चरणों से जुड़ा रहना चाहिए। मुनिश्री ने धर्मसभा में श्रावकों को जीवन में पाप न करने की सीख देते हुए कहा कि यह विनाश का कारण है। मानव जीवन को पुण्यशाली बनाने के लिए उन्होंने धर्मसभा में श्रावकों को प्रेरित किया। धर्मसभा का शुभारम्भ आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर श्रेष्ठीजनों ने किया। इस मौके पर दिगम्बर जैन पंचायत के अध्यक्ष डा. अक्षय टडैया सहित अन्य पदाधिकारियों ने आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के प्रभावक शिष्य ...