ललितपुर, अक्टूबर 2 -- Lalitpur News: ललितपुर। कोतवाली महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाचौड़ा के पास बेटी की ससुराल से घर लौट रहे ग्रामीण की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस सड़क हादसे में ग्रामीण घायल हो गया। जिसको महरौनी सीएससी में मृत घोषित किया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। समीपवर्ती मध्य प्रदेश के जनपद टीकमगढ़ क्षेत्र अन्तर्गत थाना जतारा के स्थानीय कस्बा निवासी 65 वर्षीय धनीराम पुत्र हरदास सोनी तीन दिन पूर्व थाना नाराहट के स्थानीय कस्बे में अपनी बेटी पिंकी के घर किसी काम से आए हुए थे। काम निपटाकर बीते रोज शाम के समय वह अपनी बाइक से महरौनी के रास्ते वापस जा रहे थे। ग्राम पाचौड़ा के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस सड़क हादसे में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल ...