ललितपुर, अक्टूबर 19 -- Lalitpur News: कल्यानपुरा/बानपुर। कोतवाली सदर अन्तर्गत ग्राम पंचायत कल्यानपुरा में नवरात्रि पर्व के अन्तिम दिन नवमी को देवी प्रतिमाओं व जवारों का विसर्जन हुआ। गांव सैकड़ों सनातन धर्मावलंबियों ने घर में जवारों को विधि विधान से पूजा। देवी स्वरूपों को फूल, पत्र, अक्षत, रोली, नारियल, फल आदि अर्पित करके उनकी आरती उतारी गई। इसके बाद जवारों के खप्पर को सिर पर रखकर महिलाएं पुरुष घरों से निकले। परंपरानुसार रास्ते में पूजन के पश्चात जवारे लिए व्यक्ति जलस्रोतों की ओर बढ़ते चले गए। वहीं देवी प्रतिमाओं के पीछे चलती युवाओं की टोली अबीर गुलाल उड़ाती रही। तमाम महिलाएं गीत और भजन गाते हुए चल रही तीं। यह भी पढ़ें- Jhansi News: ..दो..दो जोगनी के बीच में अकेलो लांगुरियां महिलाओं और पुरुषों की टोली तालाब और नदी पर पहुंची। यहां पुरोहितों ने...