Lalitpur News: पुष्टि के बाद भी नहीं हटाया अवैध कब्जा
ललितपुर, जुलाई 4 -- Lalitpur News: बांसी। सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के स्पष्ट दिशा निर्देश होने के बावजूद अधिकारी और कर्मचारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। बांसी में कुछ दबंगों ने एक आम रास्ते पर अवैध कब्जा कर लिया है। लेखपाल ने इसकी पुष्टि की लेकिन अवैध कब्जा नहीं हटाया। जिस कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। कस्बा बांसी निवासी मनोज पुत्र रमेश ने डीएम को सौंपे शिकायती पत्र में बताया था कि कस्बा स्थित सुदर्शन डिग्री कालेज के सामने सार्वजनिक रास्ते पर कुछ दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया है, जिससे आवागमन बुरी तरह से प्रभावित हो चुका है। ग्रामीणों को यहां से पैदल निकलने और वाहन लेकर जाने में समस्याएं हो रही हैं। उन्होंने जब दबंगों का विरोध किया तो उनके साथ गाली गलौज और जान से मारने की धमकियां दी गयीं। शिकायत के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.