Lalitpur News: पुलिस ने बार्डर पर चलाया चेकिंग अभियान
ललितपुर, अगस्त 19 -- Lalitpur News: दिदौनिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना मदनपुर पुलिस ने बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। मध्य प्रदेश बार्डर पर पुलिस कर्मियों ने ललितपुर में दाखिल हो रहे वाहन सवारों को रोककर वाहन के कागजात जांचे और उनकी तलाशी ली। पुलिसकर्मियों ने दोपहिया वाहनों को रोककर चालकों के दस्तावेज और वाहन संबंधी कागजात की जांच की। बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस टीम ने दिदौनिया हॉट बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर भी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया अभियान के दौरान थाना उपनिरीक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: सुरक्षा को लेकर बैर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.