ललितपुर, सितम्बर 1 -- Lalitpur News: साढूमल। विकास खण्ड महरौनी स्थित ग्राम पंचायत साढूमल में राममंदिर जाने वाले रास्ता पुलिया चोक होने के कारण गंदे पानी में डूब गया है। जिसकी वजह से श्रद्धालुओं को मंदिर आने जाने में अत्यधिक समस्या हो रही है। उन्होंने पुलिया की सफाई करवाकर जल निकासी दुरुस्त कराने के लिए कहा है। ग्रामीणों ने बताया कि राममंदिर जाने वाले रास्ते पर लंबे समय से नालियों का निर्माण नहीं कराया गया। जिसके चलते बारिश का पानी गंदगी के साथ घरों और सड़क पर ही जमा हो गया है। ग्रामीणों को गांव और मोहल्ले के अंदर जाने के लिए भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: नाली का निर्माण नहीं होने के कारण भारी जलजमाव, आक्रोश जलभराव और कीचड़ के कारण राहगीरों को कई जगह लोगों के घरों के चबूतरों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीण...