Lalitpur News: पीठ पर बस्ता, हाथ में जूते थाम जाते स्कूल
ललितपुर, सितम्बर 29 -- Lalitpur News: ललितपुर। जनपद स्थित ग्रामीण इलाकों में बारिश ने कच्चे रास्तों को दलदल में तब्दील कर दिया है। स्कूल जाने वाले कच्चे रास्ते भी कीचड़ में सन गए हैं। इनके बीच से स्कूल तक जाना कठिन तो हो गया, लेकिन प्राथमिक विद्यालय पठा विजयपुरा नंबर एक और कन्या प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत नौनिहाल कठिनाई उठाकर अपनी पढ़ाई को जारी रखे हैं। वह पीठ पर बस्ता लादने के बाद कीचड़ आते ही हाथ में अपनी चप्पलें और जूते थाम लेते हैं। फिर वह नंगे पांव कीचड़ से होकर विद्यालय तक जाते हैं। इस दरम्यान कई बार गिरने से उनके कपड़े कीचड़ में सनते रहते हैं। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: बेतिया के कंपोजिट विद्यालय में जलभराव, बच्चे शिक्षक परेशान स्कूल पहुंचने पर वह कापी किताबें खोलने के बजाए पहले कीचड़ साफ करते हैं। इसके बाद अपनी पढ़ाई में जुटते हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.