ललितपुर, अगस्त 4 -- Lalitpur News: बांसी। कस्बा स्थित लालजी मन्दिर में श्रीराम कथा, असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण और सवा लाख महामृत्युंजय जाप के आयोजन में श्रद्धालु बढ़ चढ़कर प्रतिभाग कर रहे हैं। महंत गोपाल दास जी महाराज ने ओमकारेश्वर के समान प्रतिमा बनाई, जिसका विधिविधान से पूजन और अभिषेक के बाद विसर्जन किया गया। मन्दिर प्रांगण में पार्थिव शिवलिंग निर्माण के दौरान मुख्य यजमान अशोक साहू व शीला साहू, राजकुमार सुमन व रवि सुमन, भैयालाल पुलैया व रंजना पुलैया, मोहन गुप्ता व पूजा गुप्ता आदि ने हिस्सा लिया। अगाध भक्ति के साथ श्रद्धालुओं ने पार्थिव शिवलिंग बनाए। फिर उनका पूजन अर्चन किया। आचार्य कमलेश शास्त्री, कथा ब्यास बृजेश, आचार्य अकेला महाराज, आचार्य भोला पटैरिया, आचार्य नर्वदेश्वर पटैरिया, आचार्य दीपक चौबे, आचार्य प्रवीण मिश्र, आचार्य बृजेश र...